दिल्ली में बनेगी ‘आम आदमी पार्टी’ की सरकार, केजरीवाल ने दिए संकेत

7_Del6273766आम आदमी पार्टी’ के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली में सरकार बनाने के संकेत दिए हैं।

काँग्रेस से बिना शर्त समर्थन मिलने के बाद उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने को तैयार है।

अरविन्द केजरीवाल ने एक अख़बार को दिए गए साक्षात्कार में कहा है कि जनता चाहती है कि अब हम दिल्ली में कुछ करके दिखाएँ। केजरीवाल यह भी मान रहे हैं कि सरकार बनाने से उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में फ़ायदा होगा। ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार बनाने पर अपना फ़ैसला सोमवार को सुनाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनाने और हमारे द्वारा किए गए वादों को पूरा करने से लोकसभा चुनाव में हमें बड़ा फ़ायदा होगा। काँग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, इस सम्बन्ध में अन्तिम फ़ैसला हफ़्ते के अन्त तक पार्टी की बैठक के बाद लिया जाएगा, लेकिन सरकार बनाने के लिए जनता से भारी समर्थन और दबाव है।

केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की 75 फ़ीसदी से ज़्यादा जनता यह चाहती है कि ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार बनाए। सर्वेक्षण में 80 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को काँग्रेस के समर्थन से सरकार बनानी चाहिए।

वहीं 19 फ़ीसदी लोगों का ख्याल है कि केजरीवाल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, इसलिए काँग्रेस के साथ मिलकर गठबन्धन सरकार नहीं बनानी चाहिए। जबकि एक फ़ीसदी जनता की राय साफ़ नहीं है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493