दिल्ली में बीएस-6 ग्रेड ईंधन मुहैया करने का सियाम ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) ने बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के 2020 के अप्रैल की बजाए 2018 के ही अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ‘बीएस-6 गैसोलीन और डीजल ईंधन’ मुहैया कराने का स्वागत किया है।

सियाम ने इस फैसले को ‘सही दिशा में कदम’ करार दिया और कहा कि विकसित देशों में सामान्यत: वाहनों के लिए उच्च उत्सर्जन मानक लागू करने से कुछ साल पहले ही उच्च ग्रेड के ईंधन को मुहैया करा दिया जाता है।

सियाम के अध्यक्ष अभया फिरोडिया के मुताबिक इस फैसले से वाहन उद्योग को यह भरोसा होगा कि 1 अप्रैल 2020 से पहले देश भर में उस ग्रेड का ईंधन उपलब्ध होगा।

फिरोडिया ने कहा, “बीएस 6 ईंधन में सल्फर की मात्रा कम होती है, जिससे वर्तमान में भी सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों से इस तत्व के उत्सर्जन में कमी आएगी।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा अगर सड़क पुराने बीएस2 और विंटेज वाहनों को सड़क पर से हटा दे तो वाहनों से होनेवाले प्रदूषण में और कमी आएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493