पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार सुबह एक माइक्रोलाइट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह एनसीसी का ट्रेनिंग विमान था, जो रोजाना की ही तरह ही एक नियमित उड़ान पर था। उड़ान के दौरान विमान को उड़ा रहे दो पायलटों को विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी का पता और सुबह 11 बजे के करीब पार्क में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
गौरतलब है कि यह इलाका बेहद सघन आबादी वाला है और यहां पास में ही मेट्रो स्टेशन भी है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यहां पर विमान देखने वालों का भी जमघट लग गया।
dharmpath.com dharmpath