दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया, 17 ट्रेनें रद्द (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में 17 ट्रेनें रद्द हो गईं।

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी ने कहा कि 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि छह के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 91 फीसदी जबकि ²श्यता 800 मीटर रही।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493