दिल्ली में ‘सर्विस वाली बहू’ का प्रचार

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका सेंगर और अभिषेक रावत यहां गुरुवार को अपने आगामी धारावाहिक ‘सर्विस वाली बहू’ के प्रचार के लिए पहुंचे। इसका उद्देश्य आधुनिक समाज की उस मानसिकता को दर्शाना है, जो कामकाजी बहू इसलिए चाहता है ताकि वह शादी के बाद ससुराल वालों की आर्थिक रूप से मदद कर सके।

महिला केंद्रित यह धारावाहिक झारखंड के छोटे से नगर जमशेदपुर की पृष्ठभूमि लिए हुए है। यह सिविल इंजीनियर पायल राय (कृतिका)की जिंदगी को पेश करेगा, जो देव (अभिषेक) से शादी के बाद आधुनिक समय की दहेज प्रथा का सामना करती है।

कृतिका ने आईएएनएस को बताया, “पायल एक मध्यवर्गीय लड़की है। वह अच्छी खासी पढ़ी-लिखी है और रिश्तों को बहुत मान देती है। उसकी अपने पिता व बहन के साथ एक बहुत खास नाता है। हालांकि, उसकी मां का मानना है कि महिलाओं को नौकरी नहीं करनी चाहिए और घर में रहना चाहिए। पायल भारतीय समाज की आधुनिक युग की लड़की का प्रतिनिधित्व करती है।”

‘सर्विस वाली बहू’ 23 फरवरी से जी टीवी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493