नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाए रहने के आसार हैं।”
यहां सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath