दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उमस के साथ आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं।”

आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493