नई, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकमतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 39.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 40 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath