दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को बदली छाई हुई है, जिससे मौसम खुशनुमान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 14.8मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493