दिल्ली में 20 जनवरी को होगा सुपर फाइट लीग का आगाज

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) लीग-सुपर फाइट लीग (एसएफएल) का आगाज 20 जनवरी को नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

लीग के उद्घाटन समारोह का प्रसारण शुक्रवार को टेलीविजन चैनल-सोनी मैक्स पर होगा। इस समारोह में संगीत निर्देशक जोड़ी सलीम-सुलेमान प्रस्तुति देंगे। रोमांचक बात यह है कि सलीम-सुलेमान की जोड़ी इस लीग में यूपी नवाब टीम की सह-मालिक भी हैं।

इसके साथ ही एलएफएल लीग के उद्घाटन समारोह में मुंबई मेनियाक्स के मालिक और अभिनेता अजय देवगन, दिल्ली हीरोज टीम से अर्जुन रामपाल और हरियाणा सुल्तान से रणदीप हुड्डा मौजूद होंगे।

सुपर फाइट लीग में शुक्रवार को पहला मुकाबला शाम सात बजे रामपाल की टीम दिल्ली हीरोज और रणदीप की टीम हरियाणा सुल्तान के बीच होगा। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘सोनी ईएसपीएव’ और ‘सोनी ईएसपीन एचडी’ पर होगा।

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें होंगी और हर शाम दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 20 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का समापन 25 फरवरी को होगा।

दो बार के विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन और एसएफएल के सह-संस्थापक आमिर खान ने कहा, “भारत में कई मिश्रित मार्शल आर्ट प्रतिभाएं हैं और इस सत्र में सभी इसके चश्मदीद होंगे। मुझे इस बात पर गर्व है कि इस प्रतियोगिता के साथ हम युवा प्रतिभाओं को उनकी प्रतिभा और हुनर के प्रदर्शन का अवसर दे रहे हैं। आशा है कि हमें इस लीग के पहले सत्र में कई सुपरस्टार मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493