दिल्ली में 73 रुपये लीटर से कम हुआ पेट्रोल, डीजल में भी राहत

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में एक पखवाड़े के बाद फिर पेट्रोल का दाम 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

वहीं, डीजल के भाव में भी तीन दिनों की स्थिरता के बाद कटौती की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.99 रुपये, 75.63 रुपये, 78.61 रुपये और 75.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में डीजल का दाम भी घटकर क्रमश: 66.07 रुपये, 68.22 रुपये और 69.25 रुपये और 69.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता में 12 पैसे, मुंबई में 14 पैसे, जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की।

वहीं, डीजल के भाव दिल्ली और मुंबई में 11 पैसे, कोलकाता में सात पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493