नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कोटला मुबारकपुर इलाके से मोटरसाइकिलें चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि भगवान गली के सिर्दक उर्फ एलेक्स को कोटला मुबारकपुर के राशि नगर निवासी उसके सहयोगी साजिद खान सहित गुरुवार रात नियमित छानबीन के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके पास से दिल्ली के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई तीन एनफील्ड मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नुपूर प्रसाद ने कहा, “पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान उन्हें रोका तो उन्होंने अपने वाहन छोड़ भागने की कोशिश की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
पुलिस ने बताया कि आरोपी एनफील्ड मोटरसाइकिलों के शौकीन हैं, इसलिए वे खास तरह की नई मोटरसाइकिलों को ही निशाना बनाते थे।
dharmpath.com dharmpath