दिल्ली विधानसभा के लिए रिकॉर्ड 67 प्रतिशत मतदान

Polling-in-MP272__1700048360दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि मतदाताओं की लंबी क़तारों की वजह से कई इलाक़ों में मतदान का समय बढ़ाना पड़ा. फ़िलहाल रिकॉर्ड 67 प्रतिशत मतदान की ख़बरें हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ है.

दिल्ली वालों ने इस बार जमकर मतदान किया और पॉश इलाकों में भी पोलिंग बूथों पर भीड़ दिखी.

मतदान के दिन बीजेपी, कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. इन दावों की सच्चाई 8 दिसंबर को सामने आएगी, जब वोटों की गिनती होगी.

8 दिसंबर को ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती होगी जबकि मिजोरम में पड़े वोटों की गणना 9 दिसंबर को होगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493