दिल्ली सांस्कृतिक महोत्सव में प्रस्तुति देंगी शुभा

imagesनई दिल्ली, 3 जनवरी- गायिका शुभा मुद्गल राष्ट्रीय राजधानी में नौ दिसंबर से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय संगीत और प्रदर्शन कला महोत्सव में प्रस्तुति देंगी। यह जानकारी शनिवार को समारोह के आयोजकों ने दी। ‘स्वामी हरिदास तानसेन संगीत-नृत्य महोत्सव’ का उद्देश्य नौजवानों में पारंपरिक कला के प्रति रुचि बढ़ाना है।

आयोजन की मुख्य सदस्य कत्थक नृत्यांगना उमा शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से संगीत की विरासत के प्रति लोगों को जाग्रत रखने और उसका विस्तार करने का प्रयास है। साथ ही हमारी कोशिश संगीत, नृत्य और मौखिक गायन का महोत्सव आयोजित करके संगीत लोकाचार का पुनरुत्थान करने की है।

मुद्गल के अलावा इस महोत्सव में बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, इमदादखानी घराना के सितार वादक उस्ताद सुजात खान और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के किराना घराना के प्रख्यात प्रतिपादक शास्त्रीय गायक पण्डित छन्नूलाल मिश्रा भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493