नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। डिजाइनर जोड़ी आशा और गौतम गुप्ता 13 जुलाई से यहां साड़ी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है।
करघा (हथकरघा) एक त्योहार है, जो भारत के विभिन्न भागों पाटण, उप्पडा, पैठान और बनारस जैसे स्थानों की हस्तकला को दर्शाता है।
नया संग्रह फ्यूशिया, फ्लेमिंगो, गुलाबी, नीले और बैंगनी रंग से बनाया गया है। इसमें विभिन्ना कलाओं और इक्कत, बाटिक, पटोला और पैठानी जैसे शिल्प शामिल किए गए हैं।
गौतम ने कहा, “हथकरघा को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है। बुनकरों के नए समूहों के साथ सहयोग हमारे लिए बेहतरीन यात्रा होगी।”
आशा ने साझा किया कि तेजी से बदलते फैशन में साड़ी सबसे खूबसूरत परिधान है।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसे बदला जा सकता है।”
महोत्सव का समापन 18 जुलाई को होगा।
dharmpath.com dharmpath