दिल्ली हावईअड्डे पर अव्यवस्था : अनुपम खेर

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में घने कोहरे ने उनके उड़ान कार्यक्रम का मजा खराब कर दिया।

अनुपम ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली हवाईअड्डे पर भारी अव्यवस्था थी। लोग कहीं भी आ जा रहे थे। उड़ानें या तो कुछ घंटों की देरी से चल रही थीं या पूरी तरह से रद्द की जा चुकी थीं। मैंने दो एयरलाइन बदली, दोबारा बुक कराई और छोड़ी। आखिरकार तीन घंटे बाद मुझे फ्लाइट मिली। जय हो। धुंध के प्रतिकूल प्रभाव।”

नए साल के पहले दिन कोहरे ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके उपनगरों को अपनी चपेट में ले लिया। धुंध के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित किया। इसके साथ ही आने व जाने वाली रेलगाड़ियों में भी देरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493