नई दिल्ली-उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. हवाओं में ठंडक बढ़ी है और कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी पड़ रहा है. वहीं देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का क्रम लगातार जारी है, जिससे तापमान और मौसम दोनों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है.
पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज हुई, जहां 21 सेंटीमीटर तक पानी बरसा. अन्य इलाकों में भी 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई. इसके उलट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे आ गई. पूर्वी यूपी व ओडिशा के कई हिस्सों में भी घने कोहरे का असर दर्ज किया गया.
dharmpath.com dharmpath