नई दिल्ली-सितंबर की शुरुआत देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार आज, 1 सितंबर को पूर्वी और मध्य भारत के साथ उत्तर-पूर्वी और हिमालयी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. सबसे ज्यादा चिंता ओडिशा और छत्तीसगढ़ को लेकर है, जहां कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दिन के तापमान में बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन बादल और बारिश के कारण मौसम में
dharmpath.com dharmpath