मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज को सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। रणवीर इस मौके पर बेहद रोमांचित हैं।
मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज को सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। रणवीर इस मौके पर बेहद रोमांचित हैं।
अभिनेता ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों और दोस्तों को ट्विटर के जरिए धन्यवाद दिया।
रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, “डीडीडी को एक साल पूरा। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।”
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया था।
‘दिल धड़कने दो’ की कहानी एक पंजाबी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार और दोस्तों को शादी की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए एक क्रूज यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं।
फिल्म में अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान, राहुल बोस और जरीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath