‘दिल धड़कने दो’ विश्वस्तरीय फिल्म : अनिल

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘झकास’ अभिनेता अनिल कपूर आगे ‘दिल धड़कने दो’ (डीडीडी) फिल्म में एक पंजाबी परिवार के मुखिया की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इसे एक विश्व स्तरीय फिल्म बताया है।

58 वर्षीय अनिल ने कहा कि ‘दिल धड़कने दो’ एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह भी हैं।

अनिल ने यहां रविवार को फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, “यह एक पारिवारिक फिल्म है। यह जोया अख्तर की फिल्म है, इसलिए इसका एक अलग स्टाइल है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप विश्व स्तरीय कह सकते हैं।”

पांच जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में प्लूटो नामक एक कुत्ता भी एक अहम किरदार में है। अनिल के अनुसार, वह फिल्म का असली हीरो है।

अनिल ने कहा, “प्लूटो फिल्म का असली हीरो है। हम सब उसके इर्दगिर्द जुट जाते हैं। वह असली रॉकस्टार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493