दिल से जुड़ी मौत का खतरा कम करता है सॉना स्नान : शोध

हेलसिंकी, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, जल्दी-जल्दी सॉना स्नान करने से दिल की बीमारी से अचानक होने वाली मौत का खतरा कम होता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि सॉना स्नान बेहतर हीमोडायनेमिक फंक्शन के लिए लाभकारी है। हालांकि दिल की बीमारी और सभी कारणों से होने वाली मौत और सॉना के उपयोग के बीच संबंध पता नहीं था।

जेएएमए इंटरनल मेडिसिन के नए अंक में प्रकाशित अध्ययन के परिणामों में बताया गया कि जो लोग एक सप्ताह में चार से सात बार सॉना स्नान करते हैं, उनमें सप्ताह में एक बार सॉना स्नान करने वाले लोगों की अपेक्षा दिल की बीमारी के कारण मौत होने का खतरा 63 फीसदी तक कम होता है।

ये परिणाम पूर्वी फिनलैंड के मध्यम आयुवर्ग के 2,315 पुरुषों के जनसंख्या अधारित नमूनों पर 20 साल तक किए गए अनुसंधान के अध्ययन पर आधारित हैं।

शोध के मुताबिक, सॉना स्नान से कोरोनरी और दिल की अन्य बीमारियों के कारण होने वाली मौत का खतरा कम होता है।

सॉना फिनलैंड की संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। फिनलैंड की 54 लाख की जनसंख्या में 30 लाख से भी ज्यादा सॉना हैं, जिसका मतलब है कि हर घर में औसतन कम से कम एक सॉना है। फिनलैंड के लोग हमेशा से मानते हैं सॉना के बहुत से स्वास्थ्यवर्धक लाभ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493