दिल से भारतीय हूं : नोरा

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस नौ’ की प्रतियोगी नोरा फतेही का कहना है कि वह जड़ों से भले ही मोरक्को से जुड़ी हों, लेकिन दिल से भारतीय हैं।

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस नौ’ की प्रतियोगी नोरा फतेही का कहना है कि वह जड़ों से भले ही मोरक्को से जुड़ी हों, लेकिन दिल से भारतीय हैं।

नोरा ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, “मेरा परिवार मोरोक्को से है और मैं कनाडा में जन्मी और पली-बढ़ी, लेकिन दिल से मैं भारतीय हूं। मैं ढाई साल पहले भारत आई थी और उस दौरान मैंने कई चीजें करने की कोशिश की है।”

उन्होंने कहा, “मैं एक कलाकार हूं और कला के अंतर्गत मैं कई चीजें करती हूं। इनसे मुझे खुशी मिलती है।”

नोरा कलर्स टीवी के ‘बिग बॉस नौ’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री से आई थीं और इसमें लगभग चार सप्ताह रहीं। इस दौरान वह काफी चर्चा में रहीं और शो के विजेता प्रिंस के साथ उनके रोमांस की भी काफी चर्चा हुई थी।

हालांकि प्रिंस ने पहले दावा किया था कि दोनों के बीच रिश्ता है, लेकिन नोरा ने पिं्रस के साथ डेटिंग की बात से इंकार किया है।

नोरा के मुताबिक, “शो में हम दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता था जो दर्शकों को पसंद आ रहा था। मेरे लिए वह एक खूबसूरत अनुभव था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493