दिवंगत पॉप स्टार पिं्रस की संपत्ति के 29 दावे खारिज

लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मिनिसोटा में एक न्यायाधीश ने दिवंगत पॉप स्टार पिं्रस की संपत्ति के हिस्से को लेकर 29 लोगों के दावे खारिज कर दिए हैं।

लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मिनिसोटा में एक न्यायाधीश ने दिवंगत पॉप स्टार पिं्रस की संपत्ति के हिस्से को लेकर 29 लोगों के दावे खारिज कर दिए हैं।

गायक का अप्रैल में निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी। उनका कोई बच्चा भी नहीं है।

खबरों के मुताबिक, गायक की संपत्ति की कीमत कम से कम 30 करोड़ डॉलर है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक न्यायाधीश ने गायक के रिश्तेदार होने का दावा करने वाले कम से कम छह लोगों के अनुवांशिक परीक्षण का आदेश दिया है। उनके चार सहोदरों के साथ-साथ दो महिलाओं का भी परीक्षण किया जाना है, जिन्हें उनकी भांजी या भतीजी समझा जा रहा है।

कोलोराडो की जेल में कैद एक व्यक्ति का प्रिंस का बेटा होने का दावा अनुवांशिक परीक्षण में पहले ही गलत साबित हो चुका है।

पिछले आदेश के मुताबिक, न्यायाधीश केविन एडे ने जॉर्जिया की एक महिला के इस दावे को भी खारिज कर दिया था कि वह और प्रिंस एक समय पति-पत्नी थे।

प्रिंस को पेसले पार्क स्टूडियो की अपनी लिफ्ट में 21 अप्रैल की सुबह बेहोशी की हालत में पाया गया था। उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह मृत घोषित कर दिए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493