दिव्यांका को नहीं चाहिए दर्शकों की नफरत

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में प्यारी-सी, सीधी-सादी और कोमल दिल वाली महिला की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी नकारात्मक भूमिकाएं करने से डरती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें डर है कि ऐसा करने पर उनके प्रशंसक उनसे नफरत करने लगेंगे।

दिव्यांका ने आईएएनएस को बताया, “मैं एक नकारात्मक भूमिका करना चाहूंगी, लेकिन मैं डरती हूं। इसकी वजह यह है कि मैं अपने किरदारों में जी-जान लगा देती हूं। मुझे लगता है कि मेरा किरदार मेरे अंदर से निकलता है और उसके बाद कैमरे पर व्यक्त होता है। इसलिए मुझे महसूस होता है कि अगर मैंने कोई नकारात्मक भूमिका की, तो लोग मुझसे नफरत करना शुरू कर देंगे।”

उन्होंने कहा, “वे मुझे नापसंद करेंगे और यही वजह है कि मैं ऐसी भूमिकाएं करने को लेकर उलझन में हूं।”

दिव्यांका ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता नामक मद्रासी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसका पति पंजाबी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493