दिव्या पहली नकारात्मक भूमिका को लेकर उत्साहित

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने सधे हुए अभिनय से बॉलीवुड में खास मुकाम बना चुकी अभिनेत्री दिव्या दत्ता आगामी फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ में पहली नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर बहुत खुश हैं।

दिव्या ने यहां रविवार को फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौके पर कहा, “यह मेरी पहली नकारात्मक भूमिका है इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। मैंने ऐसी भूमिका पहले कभी नहीं की। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”

‘चॉक एंड डस्टर’ आज के दौर की फिल्म है। यह शिक्षकों के जीवन और लगातार बदल रही शिक्षा पद्धति एवं सामाजिक मानदंडों से तालमेल बिठाने में पेश आने वाली उनकी दिक्कतों के बारे में है।

दिव्या (37) का उद्देश्य अब कुछ नया आजमाना है।

वह ‘स्टेनली का डब्बा’, ‘गिप्पी’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में गैर-पारंपरिक भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं।

दिव्या ने कहा, “अब मेरा लक्ष्य उन कामों में हाथ आजमाना है, जो मैंने अब तक नहीं किए।”

‘चॉक एंड डस्टर’ बॉलीवुड के चर्चित मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह की पहली फिल्म है। इसमें शबाना आजमी, जूही चावला, जरीन वहाब, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493