दिशा पटानी की फिलहाल कोई रणनीति नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग के अभिनेता अभिनेता जैकी चैन के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत करने वाली दिशा पटानी का कहना है कि उन्होंने अपने करियर के लिए कोई अगली रणनीति नहीं बनाई है। किस्मत जिधर ले जाएगी, उधर चली जाएंगी।

यह पूछे जाने पर कि उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर की क्या याजना है, के जवाब में दिशा ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “मैंने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। ‘कुंग फू योगा’ के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई थी। देखते हैं आगे क्या होता है।”

दिशा को पॉण्ड्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ प्रेम संबंध की हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि यह सब बस ‘ट्रोल’ है।

अभिनेत्री ने कहा, “सोशल मीडिया पर आने वाले ट्रोल को मैं कभी गंभीरता से नहीं लेती। यह मेरे काम का हिस्सा नहीं है। यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता।”

खबर है कि दिशा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में सारा अली खान की जगह ले ली है, लेकिन दिशा ने ऐसी खबरों को नकार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493