‘दिस इज अस’ के मेक-अप ने त्वचा खराब कर दी : मैंडी मूर

लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका मैंडी मूर का कहना है कि टेलीविजन धारावाहिक ‘दिस इज अस’ के मेक-अप ने उनकी त्वचा खराब कर दी है।

‘दिस इज अस’ के सीजन-2 में प्रमुख भूमिका निभा रहीं मूर इसमें उम्रदराज रेबेका पीयर्सन का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि अपनी उम्र से दोगुना का किरदार निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

वेबसाइट ‘एल्योर डॉट कॉम’ के अनुसार, मूर ने कहा, “उन्होंने ‘स्ट्रेच एंड पूल’ नामक तकनीक से मेक-अप कराया, जिससे मेरे चेहरे और गर्दन को अलग-अलग भागों को फैलाना था। इसके लिए ज्यादतर टेकी ग्लू का प्रयोग किया जाता था।”

अभिनेत्री का मानना है कृत्रिम प्रयोग से उनकी त्वचा खराब हो गई।

उन्होंने कहा, “मेरी त्वचा खराब हो गई है। जब मैं काम नहीं करती हूं तो मैं मेक-अप नहीं करती, बाल तक नहीं बनाती।”

धारावाहिक के सीजन-2 का प्रसारण भारत में 30 सितंबर को स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493