दीजिए 20 मिनट और आपकी कार हो जाएगी पहले जैसी

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पीड कार वॉश की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लिव इंडिया ग्रुप दिसम्बर 2018 तक एक एन्ड्रॉयड ऐप शुरू करने जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि यह 2020 तक इस कारोबार को उतना ही सफल बना देगा जितना कि बैंकों के लिए एटीएम होता है। कंपनी का टैगलाइन है दीजिए 20 मिनट और आपकी कार हो जाएगी पहले जैसी।

स्पीड कार वॉश ने बीते 8 साल में कार वॉश कारोबार की दुनिया ही बदल दी है। इसने वॉशिंग से लेकर सैनिटाइजिंग तक और अब कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर तक को पहले जैसा बना देने की क्षमता इजाद की है। यही खासियत कार ओनर के बीच स्पीड कार वॉश की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमुख कारण है।

देशभर में इसके 70 से ज्यादा आउटलेट चला रहे कि लिव इंडिया ग्रुप के जनरल मैनेजर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट गुलशन उपनेजा ने कहा कि इस क्षेत्र में उन्होंने इंडस्ट्री मानको का स्तर ऊंचा उठाया है। इसके लिए प्रमाणित बायो डिग्रेडेबल प्रोडक्ट का प्रयोग शुरू किया है। उनका दावा है कि इससे जल का संरक्षण होता है। उन्हें विश्वास है कि लिव इंडिया ग्रुप की ओर से की गई इस इको फ्रेंडली पहल को देर-सबेर देश जरूर स्वीकार करेगा।

उपनेजा ने कहा कि स्पीड कार वॉश से करीब 6 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी। इससे 100 उद्यमी जुड़े हैं और 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ने की वजह से अब कंपनी ने घर-घर जाकर कार सर्विस उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। यह सेवा डोर स्टेप के नाम से लोकप्रिय हो रही है। डोरस्टेप सेगमेंट में कार केयर सर्विस अब ग्राहकों को उनके घरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्पीड कार वॉश के संस्थापक जसमीत सिंह कहते हैं, “सफलता संयोग और किस्मत के रूप में नहीं आती। यह आपकी क्षमता से जुड़ी होती है और इस बात से भी कि आप इस क्षमता का किस तरह इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही आप ये जान जाते हैं कि आपके कारोबार को सफल बनाने के लिए क्या करना है, तो स्पीड कार वॉश की शानदार टीम आपकी मदद के लिए तैयार खड़ी मिलती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493