दीपिका की तलवारबाजी देख मिली प्रेरणा : सोनिया सिंह

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री सोनिया सिंह को ऐतिहासिक शो ‘शेर-ए-पंजाब : महाराज रणजीत सिंह’ में मेहताब कौर की मां सदा कौर के किरदार में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें तलवारबाजी की प्रेरणा दीपिका पादुकोण से मिली।

उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका को तलवारबाजी करते देखा गया था और इसी से सोनिया प्रेरित हुईं।

इस फिल्म में दीपिका को तलवारबाजी करती देख सोनिया बेहद हैरान थीं। उन्हें कहा गया था कि सदा कौर के किरदार को निभाने के दौरान उन्हें तलवारबाजी भी करनी होगी और इस कारण, उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

सोनिया ने कहा, “मैं हमेशा के एक महिला योद्धा का किरदार निभाना चाहती थी और इसलिए, इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैंने पेशेवर प्रशिक्षक से तलवारबाजी का प्रशिक्षण लिया। इसके लिए ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका की तलवारबाजी से मुझे प्रेरणा मिली।”

‘शेर-ए-पंजाब : महाराज रणजीत सिंह’ शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर हो रहा है।

इसमें सोनिया के अलावा, दमनप्रीत सिंह, शालीन भनोट, स्नेहा वाघ, चेतन पंडित, सैय्यद अमन मियान शर्मा और तुनिषा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493