दीपिका की फीस को लेकर अफवाह बेबुनियाद

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की प्रवक्ता ने उन सभी खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि दीपिका पादुकोण को आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

प्रवक्ता का कहना है कि ऐसी खबरें बिल्कुल गलत हैं।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड में दीपिका सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। हॉलीवुड फिल्म करने के बाद उनकी फीस में काफी बढ़ावा हुआ है।

भंसाली की प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए कलाकारों के संदर्भ में फैली अफवाहें बिल्कुल गलत हैं। ये निराधार हैं।”

भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

दीपिका और भंसाली तीसरी बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साथ में ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493