दीपिका जन्मदिन पर 15 घंटे काम करेंगी

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ‘कॉकटेल’, ‘पीकू’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से अलग पहचान बना चुकी दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है।

दीपिका इस बार अपना जन्मदिन किसी बेहतरीन जगह पर छुट्टी मनाकर नहीं, बल्कि वह इस बार सबसे ज्यादा व्यस्त हैं।

दीपिका के लिए यह महीना काफी विशेष है, क्योंकि उनकी हॉलीवुड फिल्म ड्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज इसी महीने की 14 तारीख को भारत में रिलीज हो है।

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही है। दीपिका अपने जन्मदिन के दिन इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने वाली हैं।

दीपिका के करीबी सूत्रों ने बताया कि दीपिका का जन्मदिन व्यस्ततम शेड्यूल से भरा है। वह सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहेंगी। वह फिल्म के प्रचार के लिए मेक्सिको में हैं। सुबह 8.00 बजे से दीपिका का दिन शुरू होगा और तकरीबन रात 11 बजे खत्म होगा। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह खास तौर पर मेक्सिको में हैं। वह वहां मीडिया से मुखातिब भी होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493