दीपिका ने देसी अंदाज में किया वेन डीजल का स्वागत

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर’ के प्रचार के लिए भारत पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता वेन डीजल का दीपिका पादुकोण ने देसी अंदाज में स्वागत किया।

भारत में उनका पहला दौरा है। फिल्म की पूरी टीम भी उनके साथ थी।

वहीं दीपिका ने डीजल और निर्देशक डी.जे. करुसो का मुंबई के एयरपोर्ट पर भारतीय पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। महाराष्ट्रीयन पोशाक पहने लड़कियों ने उनके माथे पर तिलक लगाया, जिसके बाद टीम प्रचार के लिए रवाना हुई।

‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर’ भारत में सबसे पहले 19 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493