मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज होने के बाद, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर कपूर को उनकी लंबी मुछों से आजादी दिलाने में मदद की। फिलहाल वह अपनी मूछें कटा कर खुश हैं।
रणवीर ने यहां तक कि फेसबुक पृष्ठ पर दर्शकों को परेशान करने के लिए यह सवाल किया, “पहचान कौन?”
अभिनेता ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में मराठी राजा बाजीराव का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्हें बड़ी-बड़ी मूछें रखनी पड़ी थी।
रणवीर ने ऑनस्क्रीन मस्तानी को एक वीडियों टैग किया।
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ शाहरुख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ के साथ प्रदर्शित हुई है। फिलहाल ‘बाजीराव मस्तानी’ को दर्शकों और समीक्षकों से प्रशंसा मिल रही है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का किरदार निभाया है।
dharmpath.com dharmpath