मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री डायना पेंटी को ‘कॉकटेल’ की अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर गर्व है। दीपिका ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ से हॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं।
दीपिका के करियर के बारे में डायना ने आईएएनएस से कहा, “यह अद्भुत है। सचमुच शानदार है। उन्हें अपनी पीठ थपथपानी चाहिए। मुझे उन पर गर्व है। इसलिए हां, आजकल वह जिस तरह का काम कर रही हैं, मैं उसकी प्रशंसा करती हूं।”
डायना अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ को लेकर भी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने पटकथा सुनते ही हां कर दी। मुझे वह बेहद पसंद आई। इसकी कहानी बेहद अलग है।”
फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म में अभय देओल और अली फजल भी हैं।
dharmpath.com dharmpath