दीपिका पादुकोण से मिलना मेरा सपना : गौरव सरीन

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव सरीन बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद करते हैं और उनसे मुलाकात उनके सपनों में से एक है।

गौरव स्टार प्लस के शो ‘कृष्णा चली लंदन’ में राधे का किरदार निभा रहे हैं। शो में वह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी कृष्णा (मेघा चक्रवर्ती) का प्यार हासिल करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

वास्तविक जीवन में वह किसे पसंद करते हैं, इस पर गौरव ने एक बयान में कहा, “मैं वास्तव में दीपिका को एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं। वह हर एक भूमिका में स्क्रीन पर सुंदर दिखती हैं। शो में जैसा मेरे किरदार को कृष्णा से पहली नजर में प्यार हो जाता है वैसे ही मुझे दीपिका के साथ पहली नजर का प्यार है।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनकी पहली फिल्म ओम शांति ओम से लेकर सारी फिल्में देखी हैं और तब से उनसे मुलाकात मेरा सपना है। वह एक मजबूत और आकर्षण शख्सियत हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493