लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने रविवार को पार्टी में अपने परिधानों और लुक्स से सबको दीवाना बना दिया।
‘क्वांटिको’ स्टार पार्टी में काले परिधान में नजर आई, जबकि दीपिका काले और सुनहरे रंग के परिधान में थी।
प्रियंका चोपड़ा रविवार को 89वें अकादमी अवॉर्डस में रेड कार्पेट पर डिजाइनर लेबल ‘राल्फ एंड रुसो’ के खूबसूरत गाउन में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। वहीं ऑस्कर के बाद पार्टी में वह माइकल कोर्स की डिजाइन की हुई काले परिधान में नजर आईं। दोनों समय वह कम मेकअप में दिखीं।
दीपिका की हाल में ही अभिनेता विन डिजल के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ आई थी। वह भी पार्टी में काले रंग के परिधान में दिखी, जिसमें कमर के नीचे गाउन सुनहरे रंग का था।
उनका यह परिधान 2012 के वॉग ब्यूटी अवार्ड के दौरान पहने परिधान के जैसा ही था।
dharmpath.com dharmpath