दीपिका हॉलीवुड फिल्म की वैश्विक रिलीज के लिए तैयार

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण और हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने हाल ही में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के ग्रैंड प्रीमियर में भाग लिया। फिलहाल, दीपिका विश्वभर में फिल्म के प्रचार और रिलीज के लिए तैयार हैं।

दीपिका शुक्रवार की रात हवाईअड्डे पर पहुंची। वहीं उन्होंने कहा, “जिसने भी फिल्म देखी मेरे पास किसी से भी बात करने का समय नहीं था। मैं खुश हूं कि वो यहां आए और उन्होंने समर्थन और प्रोत्साहन दिया।”

उन्होंने कहा, “हम मीडिया के सहयोग से बहुत खुश हैं और हमारे सभी प्रशंसकों ने इन दिनों अद्भुत काम किया है। विन कुछ ही देर पहले गए हैं और वह भारत के प्रस्ताव से खुश और अभिभूत थे।”

फिल्म का प्रीमियर गुरुवार को आयोजित किया गया और इसमें फिल्म-उद्योग के कई सितारे उपस्थित हुए। बॉलीवुड के कुछ हस्तियों ने दीपिका को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

विशेष प्रीमियर में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कृति सैनन, इरफान खान, शबाना आजमी और करण जौहर भी शामिल हुए। इसके बाद एक पार्टी का आयोजन किया गया।

फिल्म की टीम विश्वभर में फिल्म की रिलीज के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई, जो 20 जनवरी को जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493