मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘दो दूनी चार’ से चर्चित अभिनेत्री अदिति वासुदेव जल्द ही संगीत पर आधारित धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि वह दीप्ति नवल, जरीना वहाब, अमृता राव और पल्लवी जोशी जैसे सह कलाकारों के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

अदिति ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं और जब मैं सेट पर होती हूं तो स्टार के बीच हूं। दीप्ति नवल ऐसा नाम है जिसकी में हमेशा से प्रशंसक रही हूं और जरीना वहाब और पल्लवी इस क्षेत्र में सबसे आगे हैं। अमृता के साथ मंच साझा करना मजेदार है। यह एक ऐसा शो है, जिसमें प्रतिभाशाली कलाकार हैं।”
टेलीविजन शो के बारे में अदिति ने कहा, “इस शो में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। यह फिल्म की शूटिंग जैसा है।”
dharmpath.com dharmpath