‘दीया..’ का सीक्वल ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’

कोच्चि, 20 फरवरी (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री नीलू वाघेला ने रविवार को बताया कि लोकप्रिय टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ के दूसरे सीजन का नाम ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ होगा।

स्टार प्लस पर प्रसारित हुए ‘दीया और बाती हम’ शो की समाप्ति के साथ शो के अगले सीक्वल में 20 साल का लीप लिया जाएगा, जिसमें राठी परिवार के कुछ पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे।

शो का नया नाम 2011 से 2016 तक प्रसारित हुए ‘दीया और बाती हम’ के शीर्षक गीत से लिया गया है।

नीलू ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया, “‘दीया और बाती हम’ के ऑफ एयर होने के सात महीने बाद वापसी करने को लेकर हम बेहद खुश हैं। यह शो घर-घर में मशहूर हो गया और लोग हमें पत्र और मेल भेजकर इसके सीक्वल के साथ आने की गुजारिश कर रहे हैं।”

‘दिया और बाती हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह और उनके पति सूरज राठी की भूमिका निभाने वाले अनस राशिद नए शो का हिस्सा नहीं होंगे। यह शो संध्या और सूरज के बच्चों वेद और कनक पर केंद्रित होगा।

नीलू ने बताया कि शो में काफी रोमांच होगा। वह फिलहाल केरल में इसकी शूटिंग कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493