दुती चंद ने 100 मीटर स्पर्धा में रियो के लिए किया क्वालीफाई

अलमाटि, 25 जून (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला धावक दुती चंद ने इतिहास रचते हुए शनिवार को इसी साल होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए 100 मीटर स्पर्धा में क्वालीफाई कर लिया है।

26वीं जी.कोसानोव स्मृति प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दुती ने इस दूरी को 11.30 सेकेंड में तय कर रिकार्ड कायम करते हुए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। रियो के लिए क्वालीफाई करने की सीमा 11.32 सेकेंड थी।

दुती ने क्वालीफाई करने के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगी और ओलम्पिक में किसी को निराश नहीं करेंगी।

दुती ने कहा, “मैं इस समय काफी खुश हूं। यह मेरे लिए मुश्किल साल रहा। मैं खुश हूं कि मेरे कोच रमेश सर और मेरी मेहनत रंग लाई।”

उन्होंने कहा, “मैं भारत में बैठे उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे क्वालीफाई करने के लिए प्रार्थना की थी। आप सभी की प्रार्थना कबूल हुई। मैं इसके लिए एंगलिअन मेडल हंट, पुलेला गोपीचंद अकादमी और केआईआईटी विश्वविद्यालय इन सभी का समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं ओलम्पिक में किसी को निराश नहीं करूंगी।”

2014 में दुती ने राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था और उन्हें आईएएएफ द्वारा प्रतिबंधित टेस्टोस्टेरोने की अधिक मात्रा में सेवन के कारण निलंबित कर दिया था।

उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ इस निलंबन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। 2015 में खेल पंचाट न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें दोबारा मैदान पर उतरने की इजाजत दी।

एक साल तक अभ्यास से दूर रहने के बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना बताता है कि वह कितनी जुझारू खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493