दुतेरते के पास बान से मिलने का समय नहीं

मनीला, 2 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरते दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून से नहीं मिलेंगे, क्योंकि उनके पास समय नहीं है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चार्ल्स जोस ने कहा कि आसियान शिखर सम्मेलन कुछ दिनों की महत्वपूर्ण बैठक है, इसमें राष्ट्रपति दुतेरते के भाग लेने की उम्मीद है, हालांकि उनका बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम है।

यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र के गुरुवार रात आए बयान के बाद आई, जिसमें दुतेरते के बान की-मून से अगले हफ्ते लाओस में शिखर सम्मेलन में मिलने से इनकार की बात कही थी।

फैसले का बचाव करते हुए जोस ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान दुतेरते के नौ नेताओं से द्विपक्षीय और प्रमुख आसियान के सहयोगियों के बैठकें तय हैं।

जोस ने कहा कि दुतेरते सभी के आग्रह को एक साथ नहीं स्वीकार कर सकते और कोई इसे नकारात्मक नहीं कह सकता।

इन दोनों संस्थानों के संबंधों में खटास संयुक्त राष्ट्र के फिलीपींस के राष्ट्रपति के ड्रग्स को लेकर हिंसक कार्रवाई में दो महीनों में 2,500 लोगों की मौत पर कड़ी आलोचना के बाद आया।

दुतेरते ने अगस्त में आलोचनाओं में संस्थान को बेकार और निर्थक कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में संयुक्त राष्ट्र से फिलीपींस के हटने की धमकी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493