दुतेर्ते ने खुद को हिटलर बताया, 30 लाख कत्ल की बात कही

मनीला, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपनी तुलना हिटलर से करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें देश में मादक पदार्थो का इस्तेमाल करने वाले व इसे बेचने वाले 30 लाख लोगों का कत्ल करने पर खुशी होगी।

समाचार पत्र ‘द फिलीपींस स्टार’ के मुताबिक, वियतनाम की यात्रा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दुतेर्ते ने कहा, “हिटलर ने 30 लाख यहूदियों का संहार किया था। अब मादक पदार्थो का इस्तेमाल करने वाले व इसे बेचने वाले 30 लाख लोगों की बारी है। इनका सफाया कर मुझे खुशी होगी।”

दुतेर्ते की यह टिप्पणी अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने दुतेर्ते द्वारा सितंबर महीने में ओबामा को गाली देने के बावजूद अमेरिका-फिलीपींस के गठबंधन को मजबूत बताया है।

फिलीपींस द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम की मानवाधिकारों का हनन बताते हुए आलोचना करने पर दुतेर्ते ने यूरोपीय संघ व संयुक्त राष्ट्र दोनों को ही गालियां दी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493