दुनिया का सबसे खुश इंसान हूं : रिचर्ड गेरे

न्यूयॉर्क, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे का कहना है कि भारतीय अंदाज में प्रेमिका एलेजेंड्रा सिल्वा से शादी रचाने के बाद वह खुद को दुनिया का सबसे खुशहाल इंसान समझ रहे हैं।

एलेजेंड्रा (35) और रिचर्ड (68) ने अप्रैल महीने में न्यूयॉर्क में शादी रचाई थी।

एलेजेंड्रा ने हैलो पत्रिका को बताया था कि वह खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब महिला समझ रही हैं।

वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रिचर्ड ने कहा, “मैं इस दुनिया का सबसे खुश इंसान हूं। मैं ऐसा कैसे हो सकता हूं? मैंने एक खूबसूरत महिला से शादी रचाई है, जो स्मार्ट, संवेदनशील, लोगों की मदद करने के प्रति प्रतिबद्ध, मजेदार और धैर्यवान है, जो दूसरों को माफ करना जानती है, बेहतरीन कुक है और जो दुनिया में सबसे अच्छा सलाद बनाती है।”

रिचर्ड की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह मशहूर सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड और मॉडल केरी लॉवेल से शादी कर चुके हैं, जबकि एलेजेंड्रा की यह दूसरी शादी है, वह पहले गॉविनंड फ्रीडलैंड से शादी रचा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493