दुनिया का सबसे पुराना जहाज श्रीलंका पहुंचा

कोलंबो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे पुराना जहाज नॉर्वे का एसएस सॉरलैंडेट श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच चुका है। यह फुल रिग्ड (दो या दो से अधिक मस्तूल) जहाज दो वर्षो की यात्रा पर निकला है। नॉर्वे के दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जहाज का उपनाम ‘द पर्ल ऑफ नॉर्वे’ है, जिसके 27 नाविक हैं। यह 90 वर्षो से दुनिया के विभिन्न महासागरों में यात्रा करता रहा है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल छात्रों व सैनिक छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए किया गया है।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल एक जेल के रूप में भी किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जहाज पर नॉर्वे तथा इंटरनेशनल हाई स्कूल के 70 छात्र सवार हैं। कोलंबो में ठहराव के दौरान उनका स्वागत श्रीलंका नौसेना के छात्र करेंगे।

यह जहाज रॉयल नॉर्वे दूतावास की मेजबानी में कई कार्यक्रमों का हिस्सा होगा।

आगामी 30 अक्टूबर को जहाज की श्रीलंका यात्रा खत्म हो जाएगी, जिसके बाद वह मालदीव के लिए रवाना हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493