दुनिया के श्रेष्ठ कोचों में से एक हैं वेनगर : गाल

लंदन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर लुइस वान गाल का मानना है कि आर्सेनल कोच आर्सीन वेनगर दुनिया के सबसे अच्छे कोचों में से एक हैं।

इस सप्ताह वेनगर ने बतौर आर्सेनल मैनेजर 19 साल पूरे किए हैं। गाल का मानना है कि यही बात वेनगर को महान बनाती है क्योंकि वह एक टीम के साथ बने रहते हुए उसे लगातार सफलता दिला रहे हैं।

गाल ने कहा, “मेरी नजर में वह महान कोच हैं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अगर आप सर एलेक्स फग्र्यूसन की तरह लम्बे समय तक एक ही क्लब के साथ बने रहना चाहते हैं तो आपको सबसे अलग होना होगा। ऐसा नहीं है तो फिर आपको सफलता नहीं मिलेगी। मेरी नजर में वेनगर दुनिया के महानतम कोचों में से एक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493