दुबई ओपन : केर्बर, नावारो ने दूसरे दौर में जगह बनाई

दुबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-9 जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर ने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रेकोवा को 6-2, 6-1 से हराकर यहां दुबई ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

समाचार एजेसी एफे के अनुसार, दूसरे दौर में केर्बर का मुकाबला इटली की सारा ईरानी से होगा, जिन्होंने यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को 6-4, 6-3 से हराया।

एक अन्य मैच में मंगलवार को स्पेन के कार्ला सुआरेज नावारो ने रूस की सोफया झुक को 6-2, 6-2 से पराजित किया।

सुआरेज नावारो का अगला मुकाबला वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।

फ्रांस की केरोलिना गार्सिया ने चेक गणराज्य की लुसी साफारोवा को 6-3, 7-5 से मात दी। उनका अगला मैच रूस की एकातेरिना माकारोवा से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493