दुबई की पर्यटन फिल्म में शाहरुख व कबीर खान आए एक साथ

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान ने निर्देशक कबीर खान के साथ ‘बी माई गेस्ट’ के सीक्वल की शूटिंग के लिए सहयोग किया है। यह एक प्रचार पर आधारित फिल्म है जिसे दुबई के पर्यटन और व्यापार मार्केटिंग विभाग ने प्रोड्यूस किया है।

यह दूसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख दुबई में पर्यटन के प्रचार के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

पहली फिल्म ने लातविया के रीगा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीयपर्यटन फिल्म समारोह ‘टूरफिल्म रीगा’ के 10वें वार्षिकोत्सव में ग्रां प्री पुरस्कार जीता था।

शाहरुख दुबई में 6 मई को नई फिल्म की शूटिंग करने आए थे।

शाहरुख ने एक बयान में कहा, “मैं सोचता हूं कि यह सचमुच अच्छा है। सचमुच इसको बनाकर मैंने आनंद उठाया था और खुश हूं कि हम एक और बना रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मैं दुबई का वकील नहीं हूं क्योंकि मैंने दुबई की पर्यटन फिल्में की हैं..सच यह है कि मैं आम तौर से दुबई में होना पसंद करता हूं, मुझे लगता है कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक स्थान है। यह बहुत शानदार शहर है। यहां सबके लिए सब कुछ है।”

फिल्म के पहले भाग में शाहरुख ने दुबई के कई आकर्षणों को दिखाया था। शाहरुख दुबई के बारे में कहते हैं कि यह शहर उनका घर से दूर एक घर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493