रियो डी जेनेरियो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रजील के पूर्व स्ट्राइकर निल्मार दुबई के क्लब अल नासर के साथ करार के करीब हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र यूओल के हवाले से खबर दी है कि अल नासर निल्मार के साथ करार के बदले ब्राजील के क्लब इंटर्नासियोनाल को 30 लाख यूरो देने को तैयार है।
साथ ही वह 31 साल के निल्मार को तीन साल तक प्रति महीने तीन लाख यूरो वेतन भी देगा।
बीते साल इटर्नासियोनाल के लिए खेलते हुए निल्मार ने 31 मैचों में 10 गोल किए थे। वह तीसरी बार इस क्लब के लिए खेल रहे थे।
इस बीच, इटर्नासियोनाल ने 27 साल के सेंट्रल डिफेंडर एर्नाडो के साथ करार के लिए मेक्सिको के क्लब क्वेरेतारो के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath