नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन एयरलाइंस ने दुबई हवाईअड्डे के लिए उड़ानों में पिछले 12 महीनों में 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है, इस दौरान सीटों की संख्या में 35 फीसदी इजाफा हुआ है।
दुबई हवाईअड्डे के निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) लॉर्न रिले ने गुरुवार को बताया, “हम भारतीय यात्रियों में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि देख रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास इसके ठोस आंकड़े नहीं हैं। सितंबर 2016 तक पिछले साल के मुकाबले भारतीय यात्रियों की संख्या 85 लाख से बढ़कर 1.02 करोड़ रही है।”
प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारतीय एयरलाइनों का बेड़ा दुबई हवाईअड्डे पर सबसे तेजी से बढ़ते समूह में से एक है।
dharmpath.com dharmpath