दुबई में टैक्सियों पर दिखेगी केरल पर्यटन की ब्रांडिंग

तिरुवनंतपुरम, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में पर्यटन के मौसम की शुरुआत के साथ, केरल पर्यटन ने अरब देशों के पर्यटकों को लक्ष्य करते हुए दुबई में नायाब एवं अत्यधिक महत्वाकांक्षी प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके तहत दुनिया के व्यस्त महानगर दुबई में चलने वाली टैक्सियों पर रंगीन दृश्यों वाले आवरण के माध्यम से राज्य की शानदार विशेषताओं को दर्शाया जा रहा है।

केरल ब्रांड वाली करीब 200 टैक्सियां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पसंदीदा शहर दुबई की सड़कों पर केरल के हिल स्टेशनों, बैकवाटर्स, वाटरफॉल्स के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा को दर्शाने वाले ध्यानाकर्षक दृश्यों के साथ ‘चार घंटे की दूरी पर एक सुदूर भूमि’ के संदेश को प्रचारित करेंगी।

इस अभियान के तहत कैब को दुबई की सड़कों पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अरब की गर्मियों के कड़ाके की धूप से राहत पाने के लिए केरल राज्य की मानसून के दौरान सैर को बढ़ावा देना है।

प्रमुख सचिव (पर्यटन) डॉ वेणु वी ने कहा, “अनुकूल जलवायु के अलावा, केरल और मध्य पूर्व के शहरों के बीच निकटता और उत्कृष्ट विमान कनेक्टिविटी के कारण राज्य में छुट्टी बिताने की चाह रखने वाले लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करना आसान है। दुबई, विपणन अभियान के लिए ता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क रूप से पसंदीदा स्थान था, लेकिन अब यह क्षेत्र में विमान से यात्रा का केंद्र हो रहा है। इस अभियान से यहां केरल को जबर्दस्त प्रसिद्धी मिलेगी और यहां से केरल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।”

यह अभियान लंदन टैक्सी कैब और मुंबई मेट्रो पर पिछले दिनों अत्यधिक सफल ब्रांडिंग के प्रयासों से प्रेरित है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

अरब देशों के पर्यटक सबसे अधिक खर्चीले होते हैं। वर्ष 2015 में, केरल में इस क्षेत्र से एक लाख से अधिक पर्यटक आए जिनमें से करीब 20,506 पर्यटक सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए थे। पिछले साल सबसे अधिक 51,149 पर्यटक सऊदी अरब से आए थे, जबकि ओमान से 18,763 पर्यटक आये थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493